Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning, शिव स्वर्णमाला स्तुति अर्थ सहित, शंकराचार्य जी द्वारा रचित शिव स्तुति.  आदिगुरु शंकराचार्य जी ने शिव स्वर्णमाला स्तुति की रचना की है जिसमे भगवान शंकर की आराधना की है. इसके पाठ से भगवान शिव की कृपा से हमारा जीवन सफल हो सकता है.  Shiva Suvarnamala Stuti में भगवान शिव की महिमा का गान है. जो लोग भौतिक के साथ अध्यात्मिक सफलता चाहते हैं उनके लिए ये अति महत्त्वपूर्ण है, इसके पाठ से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.  Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning सुनिए YouTube में  Shiva Suvarnamala Stuti Lyrics – शिव स्वर्णमाला स्तुति ॥ शिव स्वर्णमाला स्तुति॥ अथ कथमपि मद्रसनां त्वद्गुणलेशैर्विशोधयामि भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ १ ॥ आखण्डलमदखण्डनपण्डित तण्डुप्रिय चण्डीश भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ २ ॥ इभचर्माम्बर शम्बररिपुवपुरपहरणोज्ज्वलनयन भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ ३ ॥ ईश गिरीश नरेश परेश महेश बिलेशयभूषण भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे ...

Budh Ka Vrishcik Raashi mai gochar kab hoga

Budh grah ka vrishchik rashi mai gochar kab hoga October 2024, जनिये राशिफल, वृश्चिक राशि में बुध का प्रभाव 2024, transit of mercury in scorpio predictions as per vedic astrology |

बुध 29 अक्टूबर 2024 को रात्रि में लगभग 10:24 पे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे |

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से बुध का सम्बन्ध बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य,  मित्र, बोलने-सुनने की शक्ति, सुगंध आदि से होता है |

यहाँ विशेष बात जो ध्यान रखने वाली है वो ये की वृश्चिक रहस्यमय राशि है | वृश्चिक राशि अपने भावुक, चुंबकीय और अक्सर रहस्यमय स्वभाव के लिए जानी जाती है। यह गहराई, तीव्रता और परिवर्तन से जुड़ी राशि है। अतः बुध का ये गोचर जीवन को गहराई से समझने और छिपी हुई सच्चाइयों को उजागर करने की हमारी क्षमता को बढ़ा सकता है।

कुछ लोगों के संचार शैली का विकास होगा, कुछ लोगों के अन्दर ईर्ष्या की भावना का विकास होगा, कुछ लोग अंतर्ज्ञान की खोज में लग जायेंगे, कुछ लोग आत्म निरिक्षण में लग जायेंगे |

Budh grah ka vrishchik rashi mai gochar kab hoga November 2024, जनिये राशिफल, वृश्चिक राशि में बुध का प्रभाव 2024, transit of mercury in scorpio
Budh Ka Vrishcik Raashi mai gochar kab hoga

आइये जानते है की 12 राशि के लोगो के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं ?

मेष राशिफल :

अगर आपकी राशि मेष है तो 29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से आपके विदेश यात्रा के रास्ते खुलेंगे, जीवन में आकस्मिक बदलाव महसूस होंगे, अगर आप किसी शोध के काम से जुड़े हैं तो आपको काफी लाभ होगा | स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधानी रखना होगी अन्यथा श्वास से सम्बंधित रोग आपको परेशां कर सकते हैं | आपको चाहिए की अब आप किसी भी प्रकार के आलस्य से बचे और हर मौके का फायदा उठाये |

मेष राशि लव राशिफल – आपके प्रेम जीवन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा अतः चिंता की बात नहीं है |

watch Video here in Hindi

वृषभ राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार  को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से वृषभ राशि वालों के जीवन में संपर्क बहुत बढ़ने वाले हैं और अपनों के साथ से बड़ा मुनाफा भी आपको हो सकता है | किसी करीबी के साथ से रुका काम पूरा हो सकता है, कोई नया काम आप शुरू कर सकते हैं साथ ही वृषभ राशि के प्रेमियों और विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय शुरू होगा | जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और पौष्टिक भोजन करे |

वृषभ राशी लव राशिफल – आपके प्रेम जीवन में सुखद बदलाव होगा, जो लोग प्रेमी की तलाश  में हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे |

मिथुन राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार  को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो को रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे | जो लोग किसी कानूनी परेशानी से गुजर रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी | जो लोग कर्ज से परेशान है उन्हें लाभ होगा | आप अपने आय को बढाने के लिए नई नीतियाँ बना पायेंगे | शत्रु कमजोर होंगे जिससे मनोबल बढेगा |

मिथुन राशि लव राशिफल – हो सकता है व्यस्तता के कारण अब आप अपने साथी से कम मिल पायें परन्तु एक दुसरे का भाग्य साथ देगा |

कर्क राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से  कर्क राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा, साथ ही बड़ा धन लाभ होने के योग बनेंगे | कुछ नया सीखने में आप समय व्यतीत कर सकते हैं, व्यापर में मुनाफा बढेगा | संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है | जो लोग शेयर बाजार में या फिर सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है |

कर्क राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा है, दोनों एक दुसरे के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे और सम्बन्ध भी प्रगाढ़ होंगे |जो लोग किसी साथी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

सिंह राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो को पारिवारिक ख़ुशी मिलेगी | किसी पारिवारिक कार्यक्रम में पुराने रिश्तेदारों से मुलाक़ात होगी | नया वाहन खरीदने के योग मजबूत होंगे | मनोरंजन के लिए आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं परिवार के साथ | पारिवारिक ख़ुशी के लिए आप ज्यादा खर्चा कर सकते हैं |

सिंह राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा | आप एक दुसरे को सहयोग करेंगे और आप दोनों का सम्बन्ध भी पहले से अधिक मजबूत होगा |

कन्या राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा | कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है | भाई बहनों के सहयोग से रुका काम पूरा होने के योग मजबूत होंगे | 

कन्या राशि लव राशिफल- आपको अपने साथी का भावनात्मक साथ प्राप्त होगा जिससे मनोबल बढेगा |

तुला राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो के आय के स्त्रोत खुलेंगे, अगर आपने कर्जा ले रखा है तो आप बाहर आ पायेंगे, पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है | खाने में सावधानी रखे अन्यथा पाचन सम्बन्धी रोग से परेशां हो सकते हैं |भूमि से लाभ के योग बनेंगे | कम समय के लिए आप निवेश भी कर सकते हैं | 

तुला राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप एक दुसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे | जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

वृश्चिक राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो के व्यक्तित्त्व में बहुत अच्छा बदलाव होगा, अपनी व्यवहार से आप दूसरों का मन जीत लेंगे साथ ही आपको मान – सम्मान मिलेगा | जो लोग विवाह करना चाहते है उन्हें जीवन साथी मिलने के योग बनेंगे | अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आप नई नीतियाँ बना पायेंगे | रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे, जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें कमाने का बड़ा मौका मिलेगा |

वृश्चिक राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा |

धनु राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से  धनु राशि के लोग छोटे निवेश में रूचि ले सकते हैं, काम काज और मनोरंजन के लिए यात्राओं पर जा सकते हैं| रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे | घर में ऐशो आराम बढाने में ज्यादा धन खर्चा कर सकते हैं | जो लोग शेयर बजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें बहुत सावधानी से काम करना चाहिए |

धनु  राशि लव राशिफल – प्रेमियों को संभल के रहना होगा, गलतफहमियो के कारण परेशानी आ सकती है जीवन में |

मकर राशिफल:

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो के रुके काम बनने लगेंगे, आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होने के योग मजबूत होंगे, बड़े भाई के सहयोग से कुछ रुके काम पूरे होने के योग बनेंगे, आय बढ़ने के रास्ते खुलेंगे |

मकर राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं| आप चाहे तो अपने साथी को विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते  हैं | जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

कुम्भ राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से  कुम्भ राशि के लोगो के अन्दर निति बनाने के गुण का विकास होगा जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे | आपकी मेहनत का पूरा प्रतिफल आपको मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा परन्तु जवाबदारियो के बढ़ने से आप बहुत व्यस्त हो जायेंगे |

कुम्भ राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा अतः चिंता की कोई बात नहीं है |

मीन राशिफल :

29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो को गुरुजनों और पितरो का आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे रुके काम बनने के योग बनेंगे, धार्मिक कार्यो में आपका योगदान बढेगा, कुछ नया सीखने में आप समय बिता सकते हैं साथ ही अपनी अध्यात्मिक उन्नति के लिए भी आप प्रयास करेंगे |

मीन राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा अतः किसी चिंता की बात नहीं है |

तो इस प्रकार हमने देखा की 29 अक्टूबर, मंगलवार को बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से 12 राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं |

जानिए अपनी कुंडली दिखवा के अपनी ताकतों के बारे में, अपनी कमजोरियों के बारे में, अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के उपाय, अपनी लव लाइफ को सफल बनाने के उपाय, नौकरी और व्यापार में उन्नति के उपाय आदि |

निष्कर्ष:

वृश्चिक राशि में बुध का पारगमन एक शक्तिशाली और परिवर्तनकारी समय लाएगा | संभावित निहितार्थों को समझकर और इस पारगमन की ऊर्जा का उपयोग करके, हम अपनी आंतरिक गहराइयों को खोल सकते हैं और व्यक्तिगत विकास और आत्म-खोज की यात्रा पर निकल सकते हैं।

Budh grah ka vrishchik rashi mai gochar kab hoga October 2024, जनिये राशिफल, वृश्चिक राशि में बुध का प्रभाव 2024, transit of mercury in scorpio predictions as per vedic astrology |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...