Surya ka gochar kumbh me, सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर कब होगा 2025 में, क्या असर होगा 12 राशियों पर, जानिए राशिफल, surya kumbh raashi mai kab pravesh karenge.
Surya ka gochar kumbh me:
सौर मंडल के राजा सूर्य 12 फ़रवरी, बुधवार को रात्रि में लगभग 9:39 बजे कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और अगले 1 महीने इसी राशि में रहेंगे | यहाँ पर पहले से ही बुध और शनि ग्रह बैठे हुए हैं जिसके कारण सूर्य, शनि और बुध की युति होगी | अतः लोगो के जीवन में और वातावरण में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे |
सूर्य कुम्भ राशि में 14 मार्च २०25 तक रहेंगे और फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे |
इस लेख में हम जानेंगे की सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर का क्या असर होगा 12 राशियों पर |
![]() |
Surya ka Kumbh Rashi Mai gochar ka Rashifal |
- वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य का सम्बन्ध पिता से है, मान-सम्मान से है, उच्च अधिकारियों, आत्मशक्ति, यात्रा आदि से है| कुंडली में मौजूद शुभ और शक्तिशाली सूर्य जातक को राजा बना देता है अर्थात जिस भी क्षेत्र में वो रहता है उसमे एक अलग ही पहचान बनाता है |
- सूर्य के कारण जातक को नेतृत्त्व क्षमता की प्राप्ति होती है |
- सूर्य मेष राशि उच्च के होते हैं और तुला राशि में नीच के होते हैं |
- कुम्भ राशि में सूर्य शत्रु के होते हैं |
आइये जानते हैं राशिफल : Surya ka gochar kumbh me
मेष राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से मेष राशि के लोगो के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे परन्तु आपको इनका फायदा उठाने के लिए सचेत भी रहना होगा | चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ना होगा | अगर शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं तो जल्दी बाजी में निर्णय न ले | अती आत्म-विश्वास के कारण नुकसान हो सकता है अतः ध्यान रखें | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या बदलना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा| Surya ka gochar kumbh me
मेष लव राशिफल : मेष राशि के प्रेमियों के लिए समय थोडा संभल कर रहने का है | गलत फहमियो के कारण परेशानी आ सकती है |
वृषभ राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो को अब अपने रचनात्मकता और शक्ति का भरपूर स्तेमाल करने का मौका मिलेगा क्यूंकि आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं | अगर अब आपने सही प्रदर्शन किया तो निश्चित रुप से जीवन में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर पायेंगे | उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बना के रखें | पिता और वृद्ध लोगो का आशीर्वाद लेते रहें |
वृषभ लव राशिफल – वृषभ राशि के प्रेमियों के लिए समय रोमांस से भरा हुआ रहेगा | जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |
मिथुन राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो को तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है | कार्य को बढाने के लिए भी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है | पिता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | आपके खुद के स्वास्थ्य में भी काफी बदलाव अचानक से देखने को मिल सकते हैं अतः खाने पीने में सावधानी रखें |
मिथुन लव राशिफल – मिथुन राशि के प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा | आप अपने साथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं | Surya ka gochar kumbh me
कर्क राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगो के जीवन में अचानक से बड़े बदलाव हो सकते हैं, अगर भूमि से जुड़ा काम करते हैं तो बड़ा मुनाफा हो सकता है | जो लोग मनोरंजन या ग्लेमर industry से जुड़े हैं उनके लिए भी समय बड़े बदलाव ला सकता है | किसी भी प्रकार के विवाद से अपने आपको बचा के रखेंगे तो समय बहुत अच्छा गुजरेगा |
कर्क लव राशिफल – कर्क राशि के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा |
सिंह राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो को अपने दोस्तों , रिश्तेदारों और जीवन साथी के साथ संभल कर व्यव्हार करना होगा अन्यथा गलत फहमी के कारण संबंधो में खटास आ सकती है | किसी न किसी विषय को लेके चिंता बनी रह सकती है | रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे |
सिंह लव राशिफल – सिंह राशि के प्रेमियों लिए समय सामान्य रहेगा परन्तु गलतफहमियो को पैदा न होने दे |Surya ka gochar kumbh me
कन्या राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है | स्वास्थ्य, कानूनी मामलो में, दिखावे में धन ज्यादा खर्च होने के योग बनेंगे अतः सावधान रहें | किसी को उधार देने से बचें |
कन्या लव राशिफल – कन्या राशि के प्रेमियों के लिए समय मिला जुला रहेगा |
तुला राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से तुला राशि के उन लोगो को ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है जो की शेयर बजार या सट्टा बाजार में काम करते है | अब आपको किसी पे भी अँधा विश्वास नहीं करना है अन्यथा बड़ा धोखा मिल सकता है | रुका धन प्राप्त होने के योग बने रहेंगे |
तुला लव राशिफल – तुला राशि के प्रेमियों के लिए समय कभी मस्ती भरा तो कभी विवादों से भरा रहेगा | हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें | Surya ka gochar kumbh me
वृश्चिक राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो के पारिवारिक और कामकाजी जीवन में उथल पुथल हो सकती है | अब समय है की आप कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें | आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी बढेंगी जिससे आप अती व्यस्त हो जायेंगे |
वृश्चिक लव राशिफल – वृश्चिक राशि के प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा |
धनु राशिफल
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से धनु राशि वाले लोगो का संपर्क समाज सेवा से जुड़े लोगो से ज्यादा हो सकता है | आपके संपर्क बढ़ेंगे और व्यस्तता भी | धर्म और समाज के कार्यो को लेके यात्रा पर भी जा सकते हैं |
धनु लव राशिफल – धनु राशि के प्रेमियों के लिए समय बहुत सावधानी रखने का है अन्यथा बदनामी भी हो सकती है |
मकर राशिफल
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो का वाद विवाद बढ़ सकता है | अगर आप भूमि से जुड़ा काम करते हैं तो मुनाफा बढ़ने के योग अच्छे बनेंगे | अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें | खाने में बद-परहेजी से बड़ा नुकसान हो सकता है | जीवन में कुछ ऐसे बदलाव भी होंगे जिसके लिए आप तैयार नहीं रहेंगे अतः अपने आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रखें |
मकर लव राशिफल – मकर राशि के प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा | जो लोग साथी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिलने के योग अच्छे बनते हैं | Surya ka gochar kumbh me
कुंभ राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से कम्भ राशि के लोगों को स्वतंत्र रूप से काम करने में ज्यादा आनंद आएगा | आप अपने जीवन को लेके कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे | आप उन नियमो का विरोध उन्मुक्त होक कर सकते हैं जो आपको पसंद न हों | अति उग्रता के कारण लोगो से दूरियां भी बढ़ सकती है |
कुम्भ लव राशिफल – कुम्भ राशि के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा |
मीन राशिफल :
12 फ़रवरी 2025 को सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो के खर्चे बढ़ सकते हैं स्वास्थ्य और यात्राओं पे | कानूनी मामलो में भी उलझ सकते हैं अतः किसी से बहस न करें, किसी को उधार देने से बचें | कुछ नई चुनौतियों का सामना करके आपको आगे बढ़ना होगा |
मीन लव राशिफल – मीन राशी के प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा |
तो इस प्रकार हमने जाना की सूर्य के कुम्भ राशि में गोचर से लोगो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है |
अगर आप अपने कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहते हैं तो ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क करें |Surya ka gochar kumbh me
- जानिए कब होगा विवाह ?
- प्रेम जीवन कैसा रह सकता है ?
- कौन सा रत्न धारण करना चाहिए ?
- कौन सी पूजा फायदा देगी ?
- स्वास्थ्य समस्याओं से कैसे बाहर आयें आदि |
Surya ka gochar kumbh me, सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर कब होगा 2025 में, क्या असर होगा 12 राशियों पर, जानिए राशिफल, surya kumbh rashi mai kab jayenge
Comments
Post a Comment