Nautapa Kab Se Shuru Hoga 2025, नौतपा कब से लगेगा, नौतपा क्या होता है, 9 tapa 2025 me kaise rakhen dhyan |
Nautapa 2025: हर वर्ष Nautapa का समय आता है जब गर्मी अपने चरम पर होती है पर ऐसा क्यों होता है, क्या महत्त्व है नौतपा का ज्योतिष अनुसार | ये सब जानकारी आज हम देखेंगे इस लेख में |
नौतपा क्या होता है/Nautapa Kya Hota Hai?
जैसा की इसके नाम से पता चलता है की 9 दिन तपने वाला समय| ये समय गर्मी के मौसम में आता है और इस समय सूर्य एक विशेष नक्षत्र में रहते हैं |
नौतपा कब से शुरू होता है? Nautapa 2025
जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करते हैं तब उसी दिन से नौतपा शुरू हो जाता है । Rohini Nakshatr में सूर्य लगभग 15 दिन रहते हैं परन्तु जो शुरू के 9 दिन होते हैं वो विशेषकर सबसे ज्यादा गर्म होते हैं इसीलिए इस समय को 9tapa/Nautapa/नौतपा के नाम से जानते हैं | Nautapa Kab Se Shuru Hoga
![]() |
Nautapa Kab Se Shuru Hoga |
आइये जानते हैं की 2025 में नौतपा कब से लगेगा ?
इस वर्ष nautapa 25 मई 2025 दिन रविवार से प्रारंभ हो रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तेरस तिथि से 9 tapa आरंभ हो रहा है और इसका असर मुख्यतः हमे 2 जून तक दिखाई देगा, पर रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 8 जून तक रहेंगे | इन नौ दिनों में भीषण लू चलती है और इसीलिए कड़ी धूप में निकलने से मना किया जाता है | Nautapa Kab Se Shuru Hoga
नौतपा और बारिश का सम्बन्ध :
Nautapa के कारण सूर्य की तेज गर्मी सीधे धरातल पर पड़ता है, तेज गर्मी की वजह से कहीं पे ज्यादा उमस और कहीं बारिश भी होती है |
नौतपा को लेके मान्यता है की अगर शुरू के 9 दिन खूब तपते हैं तो उस साल बारिश भी अच्छी होती है | और अगर nautapa में बारिश हो जाए तो उस साल बारिश कम होती है बरसात के मौसम में | Nautapa Kab Se Shuru Hoga
आइये जानते हैं नौतपा को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से :
नौतपा के समय सूर्य की तेज किरणें सीधी धरती पर आती है जिससे तापमान बढ़ जाता है, अधिक तापमान होने से मैदानी इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है जो कि समुद्र की लहरों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस कारण कई जगहों पर तूफान और बारिश भी देखने को मिलते हैं |
आइये अब जानते हैं की नौतापा में कैसे अपना ध्यान रखना चाहिये ?
इस समय तेज गर्मी रहती है अतः कुछ बातो का ध्यान रखें –
- पानी या जूस पीते रहें थोड़ी थोड़ी देर में |
- अधिक तैलीय खाना न खाएं |
- पानी, छाछ, दही, नारियल पानी, बेल के शरबत जैसे ठंडे पदार्थों का सेवन करें |
- ज्यादा समय तक धूप में न रहें |
- पैरो के तलवे में मेहंदी लगाये | Nautapa 2025
- जब भी धूप में निकलना हो तो शरीर के अंग पूरी तरह से ढके रहे इस बात का ध्यान रखें |
आइये जानते हैं अगर नौतपा ना तपे तो क्या क्या हो सकता है ?
- नौतपा के पहले 2 दिन लू न चले तो चूहे बहुत हो जायेंगे |
- अगले 2 दिन न चली तो फसलों को नुकसान पहुचाने वाले कीट/कीड़े बहुत हो जायेंगे |
- तीसरे दिन से 2 दिन अगर लू नहीं चली तो टिड्डियों के अंडे नष्ट नहीं होंगे जिसके कारण बाद में बहुत नुकसान होगा फसलों को और लोगो को | Nautapa 2025
- चौथे दिन से अगले 2 दिन नहीं तपे तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरेंगे |
- इसके बाद अगर 2 दिन नहीं तपे तो सांप बिच्छु नियंत्रण से बाहर हो जायेंगे |
- आखरी दो दिन अगर नहीं तपे तो आंधियां अधिक चलेंगी और फसलें चौपट हो जायेंगी |
Nautapa Kab Se Shuru Hoga, नौतपा कब से लगेगा, नौतपा क्या होता है, 9 tapa 2024 me kaise rakhen dhyan, Nautapa 2025.
Comments
Post a Comment