Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning, शिव स्वर्णमाला स्तुति अर्थ सहित, शंकराचार्य जी द्वारा रचित शिव स्तुति.  आदिगुरु शंकराचार्य जी ने शिव स्वर्णमाला स्तुति की रचना की है जिसमे भगवान शंकर की आराधना की है. इसके पाठ से भगवान शिव की कृपा से हमारा जीवन सफल हो सकता है.  Shiva Suvarnamala Stuti में भगवान शिव की महिमा का गान है. जो लोग भौतिक के साथ अध्यात्मिक सफलता चाहते हैं उनके लिए ये अति महत्त्वपूर्ण है, इसके पाठ से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.  Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning सुनिए YouTube में  Shiva Suvarnamala Stuti Lyrics – शिव स्वर्णमाला स्तुति ॥ शिव स्वर्णमाला स्तुति॥ अथ कथमपि मद्रसनां त्वद्गुणलेशैर्विशोधयामि भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ १ ॥ आखण्डलमदखण्डनपण्डित तण्डुप्रिय चण्डीश भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ २ ॥ इभचर्माम्बर शम्बररिपुवपुरपहरणोज्ज्वलनयन भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ ३ ॥ ईश गिरीश नरेश परेश महेश बिलेशयभूषण भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे ...

Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain

Majboot Shani Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain, मजबूत शनि वाले व्यक्ति के क्या गुण होते हैं?, कुंडली में शनि के मजबूत होने पर क्या होता है?, मजबूत शनि की विशेषताएं क्या होती हैं?, शनि प्रधान व्यक्ति की विशेषताएं क्या होती हैं? , हमें कैसे पता चलेगा कि जन्म कुंडली में शनि मजबूत है?|

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बहुत अधिक महत्व है क्यूंकि अक्सर देखा गया है की शनि की दशा में जातक सबसे बड़े परिवर्तनों से गुजरता है | 

शनि ग्रह की शक्ति से जातक में अनुशासन, समर्पण, जिम्मेदारी, सहनशक्ति, दृढ़ता, कड़ी मेहनत, समय की पाबंदी आदि गुण देखने को मिलते हैं | 

दीर्घकालिक योजनाओं में सफलता के लिए भी शनि ग्रह जिम्मेदार होता है | 

मकर या कुम्भ राशि शनि की स्व राशि होती है | 

वैदिक ज्योतिष में शनि से गंभीर रोगों, भूमि और वाहन सुखों को भी देखा जाता है | 

जन्म कुंडली में शनि दसवें और ग्यारहवें घर में प्रबल होते हैं | 

शनि ग्रह की उच्च राशि तुला है और नीच राशि मेष है | 

शनि देव की तीन दृष्टियां होती हैं तीसरी, सातवीं और दसवीं( 3,7,10)| Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain

Majboot Shani Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain, मजबूत शनि वाले व्यक्ति के क्या गुण होते हैं?, कुंडली में शनि के मजबूत होने पर क्या होता है?
Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain

Read in English About Qualities of Strong Saturn In Birth Chart

आइये अब जानते हैं की मजबूत शनि वाले व्यक्ति में क्या गुण होते हैं?

अगर कुंडली में शनि शुभ हों, शक्तिशाली हो तो जातक को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करता है जैसे भूमि लाभ, वाहन लाभ, साहसिक व्यक्तित्त्व, जिम्मेदार, कर्मठ आदि |

  1. अगर जन्म कुंडली के लग्न में शनि शुभ हो जाएँ तो जातक लम्बा और पतला हो सकता है | इसी के साथ वो ईमानदार होता है, गंभीर होता है, अपने कार्यो को गंभीरता से करने वाला होता है |
  2. मजबूत शनि के कारण जातक संवेदनशील होता है पर तार्किक होता है | 
  3. शक्तिशाली शनि के प्रभाव से जातक अच्छा चिन्तक और तपस्वी भी बन सकता है |
  4. किसी भी विषय के गहराई में जाने की अद्भुत शक्ति शनि के कारण जातक में उत्पन्न होती है |
  5. जन्म कुंडली में ताकतवर शनि जातक को एक अच्छा दार्शनिक भी बनाता है |
  6. ऐसे लोग जिम्मेदारियों से भागते नहीं हैं बल्कि आगे बढ़के नई जिम्मेदारियों को उठाते हैं और समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं | Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain
  7. शुभ और शक्तिशाली शनि जातक को अनुशाषित बनाता है |
  8. ऐसे लोग धैर्यवान होते हैं और मेहनत करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं |
  9. एकांत प्रियता भी ऐसे लोगो में देखि जाती है |
  10. मजबूत शनि वाला व्यक्ति बहुत ही विश्वसनीय होता है और इसीलिए एक अच्छे दोस्त, एक अच्छे जीवनसाथी और एक अच्छे सहायक साबित होते हैं |
  11. ऐसे जातक अपनी उम्र से ज्यादा ज्ञान रखते हैं और विवेकपूर्ण निर्णय लेने में भी माहिर होते हैं |
  12. मजबूत शनि वाला व्यक्ति अच्छे वास्तुकार, सफल इंजीनियर बन सकते हैं | 
  13. ऐसे लोग शनि के प्रभाव से प्रॉपर्टी के कार्यो में भी काफी लाभ कमाते हैं |
  14. अगर जन्म कुंडली में शनि चौथे भाव में शुभ और शक्तिशाली हो जाये तो जातक को खूब भूमि लाभ देता है |
  15. सरकारी नौकरी दिलाने में भी शुभ शनि का योगदान होता है | Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain
Watch Video here

आइये अब जानते हैं कुछ ख़ास बातें जो की शनि के प्रभाव के कारण जातक के जीवन में देखने को मिलती है :

  • शनि कितना भी अच्छा क्यों न हो पर ऐसे लोग ज्यादा जिम्मेदारियां लेने के कारण किसी न किसी प्रकार की चिंता से भी ग्रस्त रहते हैं |
  • ऐसे लोग बहुत भावुक होते हैं और इसी के कारण बैचैन भी रहते हैं |
  • कई बार अज्ञात भय ऐसे लोगों को बैचैन करता है |

यहाँ विशेष बात ये ध्यान में रखना चाहिए की अगर शनि कुंडली में ख़राब या कमजोर हो तो जातक को गंभीर रोग दे सकता है, दुर्घटनाओं का शिकार जातक होता रहता है, गलत संगती के कारण अपराधी बन सकता है, महा आलसी बन सकता है |  Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain

आइये अब जानते हैं शनि से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर :

Q1. वैदिक ज्योतिष में शनि को क्या उपाधि प्राप्त है ?

शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है क्यूंकि वे कर्म के फलदाता | ये जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।

Q2. जन्म कुंडली में शनि की शुभता कब होती है?

जब किसी जातक के कुंडली में शनि ग्रह मकर या कुम्भ राशि में हो या फिर तुला राशि में हो तो ऐसे में शनि शुभ हो जाते हैं | इसके अलावा कुंडली के दशम और ग्यारहवें भाव में भी शनि देव मजबूत माने जाते हैं | Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain

Q3. कमजोर शनि जीवन में क्या असर डालता है ?

कमजोर शनि के कारण जातक को हड्डियों से सम्बंधित कमजोरी हो सकती है, दांत कमजोर हो सकते हैं, कमर के नीचे के भागों में समस्या उत्पन्न हो सकती है | 

इसके अलावा जातक अवसादग्रस्त हो सकता है| 

पढ़िए शनि प्रकोप से बचने के टोटके 

Q4. जन्म कुंडली में शनि को कैसे मजबूत किया जा सकता है ?

शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए हम शनि गायत्री मंत्र का जप कर सकते हैं, नीलाम  धारण कर सकते हैं, शनि के मंत्र का जप कर सकते हैं, लोहे का कड़ा पहन सकते हैं, शनि चालीसा का पाठ कर सकते हैं, शनि कवच का पाठ कर सकते हैं आदि | कोई भी रत्न या धातु पहनने से पहले अपनी कुंडली किसी अच्छे ज्योतिष को जरुर दिखाएँ | Majboot SHANI Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain

Q5. अशुभ शनि के प्रभाव को कैसे दूर करें ?

अगर जन्म कुंडली में शनि अशुभ हो तो जातक को बहुत से बातो का ध्यान रखना चाहिए, शनि की शांति पूजा समय समय पर करवाते रहना चाहिए, शनिवार को तेल का दान करना चाहिए, लोहे का दान करना चाहिए, गरीबो को दान-धर्म करना चाहिए आदि | और पढ़िए अशुभ शनि के उपाय ज्योतिष में 

Q6. क्या शनि की साड़े साती हमेशा ख़राब परिणाम देती है ?

नहीं ! जन्म कुंडली में शनि की स्थिति के अनुसार साड़े साती में जातक को विभिन्न प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं |

Majboot Shani Wale Vyakti Ke Kya Gun Hote Hain, मजबूत शनि वाले व्यक्ति के क्या गुण होते हैं?, कुंडली में शनि के मजबूत होने पर क्या होता है?, मजबूत शनि की विशेषताएं क्या होती हैं?, शनि प्रधान व्यक्ति की विशेषताएं क्या होती हैं? , हमें कैसे पता चलेगा कि जन्म कुंडली में शनि मजबूत है?|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...