Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning, शिव स्वर्णमाला स्तुति अर्थ सहित, शंकराचार्य जी द्वारा रचित शिव स्तुति.  आदिगुरु शंकराचार्य जी ने शिव स्वर्णमाला स्तुति की रचना की है जिसमे भगवान शंकर की आराधना की है. इसके पाठ से भगवान शिव की कृपा से हमारा जीवन सफल हो सकता है.  Shiva Suvarnamala Stuti में भगवान शिव की महिमा का गान है. जो लोग भौतिक के साथ अध्यात्मिक सफलता चाहते हैं उनके लिए ये अति महत्त्वपूर्ण है, इसके पाठ से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.  Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning सुनिए YouTube में  Shiva Suvarnamala Stuti Lyrics – शिव स्वर्णमाला स्तुति ॥ शिव स्वर्णमाला स्तुति॥ अथ कथमपि मद्रसनां त्वद्गुणलेशैर्विशोधयामि भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ १ ॥ आखण्डलमदखण्डनपण्डित तण्डुप्रिय चण्डीश भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ २ ॥ इभचर्माम्बर शम्बररिपुवपुरपहरणोज्ज्वलनयन भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ ३ ॥ ईश गिरीश नरेश परेश महेश बिलेशयभूषण भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे ...

Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish, अक्षय तृतीया के लिए विशेष पूजा, धन की देवी यानी महालक्ष्मी का आह्वान, अक्षय तृतीया पर धन वृद्धि पूजा।

अक्षय तृतीया सबसे अच्छे शुभ दिनों में से एक है जिस दिन हम दिव्य ऊर्जाओं के आशीर्वाद को आकर्षित करके अपनी वित्तीय स्थिति को बढ़ाने के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं। इस दिन हम 'श्री यन्त्र' की स्थापना कर सकते हैं, लक्ष्मीजी की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं नियमित पूजा के लिए, वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए कर्म कांड कर सकते हैं |

Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish, अक्षय तृतीया के लिए विशेष पूजा, धन की देवी यानी महालक्ष्मी का आह्वान, अक्षय तृतीया धन प्रयोग
Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

Read in english about Special tips for wealth gain

Akshaya Tritiya 2024:

इस साल "अक्षय तृतीया" के दिन चन्द्रमा और सूर्य उच्च के रहेंगे साथ ही गोचर कुंडली में गजकेसरी योग भी बना रहेगा जिसके कारण ये दिन धन प्राप्ति के लिए साधना करने के लिए विशेष रहेगा |

अक्षय तृतीया साल में एक बार ही आता है जब हम कभी न ख़त्म होने वाले पुण्यो को प्राप्त करने के लिए साधना, पूजा पाठ कर सकते हैं, दान-धर्म आदि कर सकते हैं | Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

'अक्षय' का अर्थ है न घटने वाला और शाश्वत अतः इस दिन हम लगातार बढ़ने वाले पुण्यो को प्राप्त करने के लिए दिव्य शक्तियों का आवाहन कर सकते हैं | 

“अक्षय तृतीय ” के दिन किये गए पूजा पाठ से हम अपने जीवन में से दुर्भाग्य को भी हटा सकते हैं आसानी से, समस्त प्रकार की परेशानियों को हटा सकते हैं आसानी से |

आइये जानते हैं की हम कौन सी विशेष पूजा कर सकते हैं अक्षय तृतीया को जीवन में सम्पन्नता बढाने के लिए :

इस दिन हम महालक्ष्मी जी के 16 रूपों की पूजा करके हर प्रकार की सफलता को अकर्षित कर सकते हैं |

यहाँ एक बात और ध्यान रखने वाली है की चन्द्रमा का भी धन से गहरा सम्बन्ध होता है और अक्षय तृतीया को चन्द्रमा उच्च राशि में रहेंगे जिससे इस दिन हम सही मायने में लक्ष्मी साधना में सफलता प्राप्त कर सकते हैं | Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

  1. अक्षय तृतीया को हम ‘दुर्भाग्य नाश’ के लिए पूजा कर सकते हैं |
  2. हम रोगों से मुक्ति के लिए पूजा कर सकते हैं |
  3. हम ‘ऋण मुक्ति’ के लिए पूजा कर सकते हैं |
  4. समाज में ‘मान-प्रतिष्ठा’ प्राप्त करने के लिए पूजन कर सकते हैं |
  5. अक्षय तृतीया को हम ‘ज्ञान प्राप्ति’ के लिए पूजा कर सकते हैं |
  6. जो लोग संतान की समस्या से गुजर रहे हैं वे भी इस दिन भगवती की आराधना करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं |
  7. विद्यार्थी अपने बुद्धि की क्षमता को बढाने के लिए इस दिन पूजन कर सकते हैं |
  8. व्यापारी अपने व्यापर को बढाने के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं |

आइये जानते हैं महालक्ष्मी के कौन से 16 रूपों की हम पूजा कर सकते हैं अक्षय तृतीय को ?

  1. आदि लक्ष्मी - इनकी पूजा से भाग्योदय होता है और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं |
  2. धन लक्ष्मी - धन संबधी परेशानी को दूर करने के लिए इनकी पूजा होती है |
  3. धान्य लक्ष्मी- इनकी पूजा से कभी भी अनाज की कमी नहीं होती, कोई भूखा नहीं सोता है |
  4. गज लक्ष्मी- इनकी कृपा से जातक को नाम और यश की प्राप्ति होती है, शक्ति प्राप्ति होती है, वाहनों का सुख प्राप्त होता है | Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish
  5. संतान लक्ष्मी - संतान सम्बन्धी समस्या का समाधान इनकी कृपा से होता है |
  6. वीरा लक्ष्मी- साहस और धैर्य रूपी गुण इनकी कृपा से प्राप्त होता है |
  7. विजया लक्ष्मी- अपने प्रयासों में विजय के लिए इनकी पूजा होती है |
  8. विद्या लक्ष्मी- किसी भी प्रकार की विद्या प्राप्त करने के लिए इनकी कृपा चाहिए |
  9. मेधा लक्ष्मी- ज्ञान और बुद्धि की दाता है ये |
  10. भाग्य लक्ष्मी- दुर्भाग्य को दूर करके भाग्य जगाती हैं माता |
  11. कीर्ति लक्ष्मी- देश विदेश में प्रसिद्धि मिलती हैं इनकी पूजा से |
  12. आरोग्य लक्ष्मी- रोगों से बचाने का काम, गंभीर रोगों से छुटकारा पाने के लिए इनकी पूजा होती है |
  13. सिद्धि लक्ष्मी- अपने अन्दर की सुप्त शक्तियों को जगाने का काम ये करती हैं |
  14. सौन्दर्य लक्ष्मी- जो लोग सुन्दरता चाहते हैं उन्हें इनकी पूजा करनी चाहिए |
  15. साम्राज्य लक्ष्मी - सत्ता प्राप्त करने के लिए, अपनी उच्च अभिलाषाओ को प्राप्त करने के लिए इनकी पूजा होती है |
  16. मंगला लक्ष्मी- इनकी कृपा से जीवन में शुभता बढती है | Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

अतः हम महालक्ष्मी जी के १६ रूपों की पूजा करके अपने जीवन में समृद्धि और सफलता को आकर्षित कर सकते हैं |

नई नौकरी की तलाश भी इनकी कृपा से सफल होंगे, करीर में सफलता प्राप्त होगी |

ग्रह शांति और गृह शांति दोनों ही संभव है माता की कृपा से |

धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष सब संभव है माता लक्ष्मी की कृपा से | Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

आइये जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन “श्री यन्त्र” स्थापित कर पूजन करने के लाभ क्या होते हैं ?

  • आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में शुभता बढ़ती है |
  • समाज में मान-सम्मान मिलने के रास्ते खुलते हैं |
  • रोगमुक्ति होती है |
  • घर में शांति का माहौल उत्पन्न होता है |
  • धन खर्च करने की क्षमता बढती है |
  • मन शांत होता है | 
  • नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होने लगती है |
  • दुर्भाग्य दूर होता है | 
  • संपत्ति विवादों में मुकदमेबाजी में सफलता मिलती हैं |
  • शत्रुओं द्वारा किये गए नकारात्मक प्रयोगों से बचाता है |
  • अज्ञानता और भ्रम को दूर करता है |
  • रिश्तों को मजबूत करने में सहायता करता है | 
  • पैतृक श्रापों और पापों से मुक्ति मिलती है

महालक्ष्मी देवी भगवन विष्णु की बहुत प्रिय हैं, धन की देवी हैं, अपने भक्तो को भुक्ति और मुक्ति देने में समर्थ हैं | 

इनकी कृपा से जीवन में धन आने के रास्ते खुलते हैं, जो रोक होती हैं वो दूर होती हैं |

दसों दिशाओं से सफलता जीवन में आने लगती है|  Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

महालक्ष्मी के १६ रूपों की पूजा बहुत ही शक्तिशाली मानी जाती है और जो नियमित इनकी पूजन करते हैं उनकी हर प्रकार से रक्षा होती है और वे जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्राप्त करते हैं | 

जब पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से महालक्ष्मी के मंत्रो का जप किया जाता है तो जातक के अन्दर सुप्त शक्तियां जागने लगती हैं जिससे जातक को उच्च बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती हैं | Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

कैसे करें अक्षय तृतीया को महालक्ष्मी की पूजा :

  • लक्ष्मी सहस्रनाम का जप कर सकते हैं |
  • महालक्ष्मी जी के १६ मंत्रो का जप कर सकते हैं |
  • आदि शंकराचार्य द्वारा रचित कनकधारा का पाठ कर सकते हैं |
  • श्री सूक्तं का पाठ कर सकते हैं |
  • श्री यन्त्र का अभिषेक कर सकते हैं | Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

आइये अब जानते हैं अक्षय तृतीय के लिए विशेष प्रयोग :

महालक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने के लिए हम एक विशेष प्रयोग कर सकते हैं और उसके लिए हमे चाहियेंगे –

  1. शंख
  2. गोमती चक्र
  3. नारियल
  4. चांदी का श्री यन्त्र का सिक्का 
  5. 3 हल्दी की गाँठ 
  6. थोड़े से अक्षत

इन सभी वस्तुओं को एक पीले कपडे में रखके महालक्ष्मी के मंत्रो का जप करके फिर इन सभी वस्तुओं को बांधकर के अपने तिजोरी या फिर अपने पूजा स्थल पे रख दे | 

इससे पूरे साल के लिए भाग्य साथ देता है, धनागमन के रास्ते खुलते हैं | 

आइये अब जानते हैं १६ लक्ष्मियो के मंत्रो को : Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish

  1. आदि लक्ष्मी मंत्र - ॐ आद्यलक्ष्म्यै नम:।
  2. धन लक्ष्मी मंत्र –  ॐ धनलक्ष्म्यै नम:।
  3. धान्य लक्ष्मी मंत्र – ॐ धान्यलक्ष्म्यै नम:।
  4. गज लक्ष्मी मंत्र –  ॐ गजलक्ष्म्यै नम:।
  5. संतान लक्ष्मी मंत्र – ॐ संतानलक्ष्म्यै नम:।
  6. वीरा लक्ष्मी मंत्र – ॐ वीरालक्ष्म्यै नम:।
  7. विजया लक्ष्मी मंत्र –  ॐ विजयालक्ष्म्यै नम:।
  8. विद्या लक्ष्मी मंत्र – ॐ विद्यालक्ष्म्यै नम:।
  9. मेधा लक्ष्मी मंत्र – ॐ मेधालक्ष्म्यै नम:।
  10. भाग्य लक्ष्मी मंत्र – ॐ भाग्यलक्ष्म्यै नम:।
  11. कीर्ति लक्ष्मी मंत्र –  ॐ कीर्तिलक्ष्म्यै नम:।
  12. आरोग्य लक्ष्मी मंत्र – ॐ आरोग्यलक्ष्म्यै नम:।
  13. सिद्धि लक्ष्मी मंत्र – ॐ सिद्धिलक्ष्म्यै नम:।
  14. सौन्दर्य लक्ष्मी मंत्र – ॐ सौन्दर्यलक्ष्म्यै नम:।
  15. साम्राज्य लक्ष्मी मंत्र –  ॐ साम्राज्यलक्ष्म्यै नम:।
  16. मंगला लक्ष्मी मंत्र - ॐ मंगलालक्ष्म्यै नम:।

Dhan Prapti ke Liye Vishesh Mantra Aur Tips in Jyotish, अक्षय तृतीया के लिए विशेष पूजा, धन की देवी यानी महालक्ष्मी का आह्वान, अक्षय तृतीया पर धन वृद्धि पूजा।

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...