Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning, शिव स्वर्णमाला स्तुति अर्थ सहित, शंकराचार्य जी द्वारा रचित शिव स्तुति.  आदिगुरु शंकराचार्य जी ने शिव स्वर्णमाला स्तुति की रचना की है जिसमे भगवान शंकर की आराधना की है. इसके पाठ से भगवान शिव की कृपा से हमारा जीवन सफल हो सकता है.  Shiva Suvarnamala Stuti में भगवान शिव की महिमा का गान है. जो लोग भौतिक के साथ अध्यात्मिक सफलता चाहते हैं उनके लिए ये अति महत्त्वपूर्ण है, इसके पाठ से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.  Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning सुनिए YouTube में  Shiva Suvarnamala Stuti Lyrics – शिव स्वर्णमाला स्तुति ॥ शिव स्वर्णमाला स्तुति॥ अथ कथमपि मद्रसनां त्वद्गुणलेशैर्विशोधयामि भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ १ ॥ आखण्डलमदखण्डनपण्डित तण्डुप्रिय चण्डीश भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ २ ॥ इभचर्माम्बर शम्बररिपुवपुरपहरणोज्ज्वलनयन भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ ३ ॥ ईश गिरीश नरेश परेश महेश बिलेशयभूषण भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे ...

Anshik Chandra Grahan Kab lagega

Chandra Grahan September 2024, कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर?, 12 rashiyo par kya asar hoga ?, Partial Lunar eclipse date and timings.

18 September 2024 बुधवार को लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण |

Chandra Grahan in September 2024: 

चन्द्र ग्रहण को लेके बहुत सारे प्रश्न ज्योतिष प्रेमियो के मन में चल रहा है की क्या भारत में लगेगा chandra grahan, सूतक कब से लगेगा, कहाँ कहाँ दिखेगा चन्द्र ग्रहण | तो इस ज्योतिषीय लेख में हम इन्ही सब विषयो को समझेंगे |

आंशिक चंद्र ग्रहण क्या होता है ?

जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में नहीं होते हैं, इसलिए चंद्रमा का केवल एक भाग ही पृथ्वी की छाया में आता है और इस प्रकार उसका केवल एक भाग ही लाल दिखाई देता है।  

Chandra Grahan in September 2024

ग्रहण का समय किसी भी प्रकार की साधना के लिए उत्तम समय माना जाता है अर्थात मंत्र सिद्धि, तंत्र सिद्धि, यन्त्र सिद्धि, ईष्ट साधन के लिए उत्तम समय होता है |

Watch Video here

Chandra Grahan September 2024, कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर?, 12 rashiyo par kya asar hoga ?.
Anshik Chandra Grahan Kab lagega


क्या 18 सितम्बर २०२४  के दिन चन्द्र ग्रहण लगेगा ?

जी हाँ ! आंशिक चन्द्र ग्रहण लगने वाला है पर ये chandra grahan भारत में नहीं दिखेगा | 

Chandra Grahan : 
भारतीय पंचांग के अनुसार 18 तारीख को पूर्णिमा के दिन इस साल का दूसरा आंशिक चन्द्र ग्रहण लगने वाला है | 

मान्यता के अनुसार ग्रहण का समय राहु और केतु की शक्तियों को बढ़ा देता है जिसके कारण इस समय में तंत्र- मंत्र सिद्ध करना आसान हो जाता है |  Chandra Grahan in september 2024

क्या भारत में Anshik Chandra Grahan का सूतक मान्य होगा ?

भारत में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा इसीलिए सूतक मान्य नहीं होगा |

आइये अब जानते हैं की कहाँ कहाँ दिखेगा ये चन्द्र ग्रहण ?

18 सितम्बर को लगने वाला साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश भाग, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कुछ क्षेत्रों में नजर आएगा।

Chandra Grahan in September 2024

कितने बजे लगेगा आंशिक चन्द्र ग्रहण(Partial lunar eclipse) ?

भारतीय समय के अनुसार चन्द्र ग्रहण 18 सितंबर बुधवार को सुबह 06:11 am पर शुरू होगा और दिन में 10:17 am पर समाप्त होगा । इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी। 

यह चंद्र ग्रहण मीन राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा  Chandra Grahan in September 2024

आइये जानते हैं की ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी Anshik Chandra Grahan के समय :

जब चन्द्र ग्रहण लगेगा तब गोचर कुंडली में भी ग्रहण योग बना रहेगा -

  1. गोचर कुण्डली में सूर्य अपने सम राशी कन्या में रहेंगे |
  2. चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे |
  3. मंगल शत्रु राशि में रहेंगे |
  4. बुध अपने मित्र राशि सिंह में रहेंगे |
  5. गुरु अपने शत्रु राशि वृषभ में रहेंगे |
  6. शुक्र अपने नीच राशि कन्या में रहेंगे |
  7. शनि अपने ही राशि कुम्भ में रहेंगे |
  8. राहू और केतु मित्र राशि में रहेंगे |
  9. इसी के साथ गोचर कुंडली में चन्द्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण योग बना रहेगा | Chandra Grahan in September 2024

आइये अब जानते हैं की 12 राशियों पर इस chandra grahan का क्या प्रभाव पड़ सकता है ?

मेष राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण मेष राशि से बारहवें भाव में लगेगा जिसके कारण खर्चे बढ़ सकते हैं, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | किसी प्रकार के भय से आप गुजर सकते हैं, नींद में कमी हो सकती है, यात्राओं में परेशानी आ सकती है |  Chandra Grahan in September 2024

वृषभ राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण वृषभ राशि से ग्यारहवें भाव में लगेगा जिसके कारण आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करना होगी | संतान को लेके कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | काम काज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है |

मिथुन राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण मिथुन राशि से दशम भाव में लगेगा जिससे अधिकारी वर्ग के साथ समबन्ध बिगड़ सकते हैं, जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, कार्य स्थल पर किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं, किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं | Chandra Grahan in September 2024

कर्क राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण कर्क राशि से नवें भाव में लगेगा जिसके कारण कार्यों में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिससे मेहनत बढ़ेगी, धर्म के कार्य और समाज सेवा के कार्यो में धन खर्च हो सकता है | माता पिता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है |

सिंह राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण सिंह राशि से अष्टम भाव में लगेगा जिसके कारण स्वास्थ्य में पेशानी हो सकती है, अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जीवनसाथी के साथ संबंधो में तनाव उत्पन्न हो सकता है | Chandra Grahan in September 2024

कन्या राशिफल : 

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण कन्या राशि से सप्तम भाव में लगेगा जिसके कारण करीबियों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं, जीवनसाथी के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है | अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए अब आपको पहले से ज्यादा संघर्ष करना होगा |

तुला राशिफल : 

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण तुला राशि से छठे  भाव में  लगेगा जिसके कारण शत्रु परेशां कर सकते हैं, किसी कानूनी समस्या में फंस सकते हैं, किसी को उधार देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा, अनैतिक लोगो और कार्यो से बचके रहेंगे तो सुखी रहेंगे | Chandra Grahan in September 2024

वृश्चिक राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण वृश्चिक राशि से पंचम भाव में लगेगा जिसके कारण अगर आप शेयर बाजार में काम करते हैं तो संभल कर करिए अन्यथा नुकसान हो सकता है, संतान को लेके चिंता हो सकती है, प्रेमी के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं | खिलाडियों और कलाकारों को अब पहले से अधिक मेहनत करना होगी | 

धनु राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण धनु राशि से चतुर्थ भाव में लगेगा जिसके कारण पारिवारिक कलह हो सकती है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है, वाहन और घर के रख रखाव में खर्चा बढ़ सकता है | Chandra Grahan in September 2024

मकर राशिफल : 

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण मकर राशि से तीसरे भाव में लगेगा जिसके कारण आपको अपने पराक्रम का पूरा उपयोग करने में परेशानी आएगी, अनावश्यक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, करीबियों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं अतः ध्यान रखें |

कुम्भ राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण कुम्भ राशि से दूसरे भाव में लगेगा जिसके कारण क्रोध बढ़ सकता है, वाद विवाद में फंस सकते हैं, शत्रु परेशान कर सकते हैं, आँखों से सम्बंधित परेशानी हो सकती है | Chandra Grahan in September 2024

मीन राशिफल :

18 सितम्बर 2024 को लगने वाला आंशिक चन्द्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा जिसके कारण निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है, अस्थिर चित्त के कारण परेशान होना पड़ सकता है, किसी न किसी विषय को लेके चिंता में रह सकते हैं | नींद की कमी हो सकती है | अगर आप शेयर बाजार का काम करते हैं तो सावधानी से करें अन्यथा परेशां होना पड़ सकता है |

तो इस प्रकार हमने देखा की 18 सितम्बर 2024 को लगने वाले आंशिक चन्द्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर क्या हो सकता है |

Chandra Grahan September 2024, कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर?, 12 rashiyo par kya asar hoga ?.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...