Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 22 से 28 सितम्बर  2024 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग और महत्वपूर्ण दिन मिलेंगे। आगामी साप्ताहिक सर्वार्थ सिद्धि योग: 23 सितम्बर सूर्योदय से रात्री अंत तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग | 26 सितम्बर सूर्योदय से रात्री अंत तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग | Saptahik Rashifal आइए अब जानते हैं कि आने वाले सप्ताह में हमें कौन से महत्वपूर्ण दिन मिलेंगे: गणेश चतुर्थी व्रत 21 तारीख शनिवार को है | पंचमी श्राद्ध 22 सितम्बर रविवार को है | षष्ठी श्राद्ध 23 तारीख सोमवार को है | सप्तमी श्राद्ध 24 को है | अष्टमी श्राद्ध 25 तारीख बुधवार को है| नवमी श्राद्ध 26 सितम्बर गुरुवार को है | दशमी श्राद्ध 27 सितम्बर शुक्रवार को है | ग्यारस 28 तारीख शनिवार को है | आगामी सप्ताह का पूरा पंचांग और महूरत पढ़ें आइए अब जानते हैं   22 से 28  सितम्बर   २०२४  के बीच राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल/राशिफल: इस सप्ताह वृषभ, मिथुन, कर

September Purnima Ka Prabhav

पूर्णिमा सितंबर 2024 ज्योतिष, हार्वेस्ट चंद्रमा प्रभाव, 12 राशियों पर सितंबर सुपर मून प्रभाव, september full moon date and time

पूर्णिमा का समय बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है क्यूंकि इस समय सकारात्मक उर्जा अपने चरम पर होती है | ये समय भौतिक जगत और अध्यात्मिक जगत में सफलता को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करने के लिए अति उत्तम समय में से एक है | 

जो लोग अध्यात्मिक पथ पर चलना चाहते हैं वे लोग पूर्णिमा से साधना शुरू कर सकते हैं, जो लोग पहले से साधना करते आ रहे हैं वे लोग अपनी साधना को और गती दे सकते हैं, जो लोग धन प्राप्ति के लिए कोई पूजा, प्रार्थना या कर्मकांड करना चाहते हैं वे भी पूर्णिमा के दिन का प्रयोग कर सकते हैं | 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का कारक ग्रह है और पूर्णिमा के दिन हमारा मन चंद्रमा की शक्ति से पूर्णतः ओतप्रोत  रहता है अतः इस दिन हम अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुद्ध और शक्तिशाली संकल्प ले सकते हैं | 

Watch Video Here

पूर्णिमा सितंबर 2024 ज्योतिष, हार्वेस्ट चंद्रमा प्रभाव, 12 राशियों पर सितंबर सुपर मून प्रभाव, september full moon date and time
September Purnima Ka Prabhav

आइये जानते हैं की सितम्बर में पूर्णिमा कब से कब तक रहेगी ?

September 2024 में पूर्णिमा तिथि 17 तारीख मंगलवार को दिन में लगभग 11:46 से शुरू होगा और 18 तारीख को subah 8:05 AM तक रहेगा |

गोचर कुंडली में पूर्णिमा के समय चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे जो की गुरु की राशि है अतः समय बहुत ज्यादा शक्तिशाली रहेगा प्रार्थनाओ को करने के लिए |


18 तारीख को लगेगा आंशिक चंद्रग्रहण - पढ़िए इसके बारे में और अधिक 


आइये जानते हैं की पूर्णिमा का प्रभाव 12 राशियों पर क्या होगा ?

मेष राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिए धन प्रप्ति के रास्ते खोलेगा, आपकी रचनात्मकता बढ़ जायेगी पर किसी न किसी प्रकार का भय आपके अन्दर बना रहेगा जिससे नींद की कमी महसूस हो सकती है | अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी | आप अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक प्रतिज्ञान ले सकते हैं | माता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे |

वृषभ राशिफल:

पूर्णिमा आपके लिये आपकी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के रास्ते खोलेगा पर चुनौतियाँ जीवन में बनी रहेंगी | आपका पराक्रम भी बढेगा जिससे आप अपने इच्छाओ को पूरा करने के लिए जोखिम भी उठा पायेंगे | किसी छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन सकते हैं | आपको इस समय अपनी शक्तियों का पूरा उपयोग अपने आय के स्त्रोत को मजबूत करने में लगा देना चाहिए और आप इसका पूरा फायदा उठा पायेंगे |

मिथुन राशिफल:

पूर्णिमा आपके लिये मान-सम्मान पाने के रास्ते खोलेगा, आपका प्रभुत्व बढेगा समाज में और कार्य स्थल पे | पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे | आपके वाणी का प्रभाव बढेगा जिससे आपको बहुत फायदा होगा | 

कर्क राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये भाग्य को जगायेगा जिससे रुके काम पूरे होंगे, आपकी रचनात्मकता बढ़ जाएगी और आपके व्यक्तित्त्व में निखार आएगा | धार्मिक कार्यो में योगदान बढ़ सकता है | कुछ नया सीखने को मिलेगा जीवन में |

सिंह राशिफल :

पूर्णिमा आपके अन्दर जिज्ञासा पैदा करेगा जिससे आप किसी भी विषय के गहराई में जा पाएंगे | इसी के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं | आकस्मिक रूप से कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है आपको | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव से गुजरना होगा |

कन्या राशिफल :

पूर्णिमा आपके संपर्क बढाने में मदद करेगा, व्यापार बढेगा, आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी पर किसी पे भी अंधा विश्वास न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है | पुराने परिचितों से मुलाक़ात हो सकता है |

तुला राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये नई जिम्मेदारियों को ला सकता है, काम काज में किसी न किसी प्रकार की अड़चन आएँगी पर आप सफलतापूर्वक  हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ते जायेंगे | अब आपकी रचनात्मकता भी बढती जायेगी जिससे मान सम्मान भी प्राप्त होगा |

वृश्चिक राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये सफलता के नए रास्ते खोलेगा, अकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है या फिर कोई खुशखबरी मिल सकती है | जो लोग किसी भी प्रकार की अध्यात्मिक या फिर मन्त्र साधना करते हैं उनके लिए समय बहुत शुभ होगा |

धनु राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये सुख सुविधा के साधन खरीदने के योग बनाएगा | माता के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है | करीबियों के साथ मन मुटाव हो सकता है, जीवन साथी के साथ गलत फहमियां हो सकती है  अतः ध्यान रखें | 

मकर राशिफल :

पूर्णिमा आपके पराक्रम को बढ़ाएगा जिससे आप सफलता प्राप्त करने के लिए और अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए जोखिम उठा पायेंगे | दोस्तों और जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं | आय बढाने के लिए आप कोई नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं |

कुम्भ राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये लाभ कमाने के रास्ते खोलेगा पर अहंकार भी बढ़ सकता है जिससे मन मुटाव हो सकता है  अतः ध्यान रखें | रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे | अगर आप धैर्य और शान्ति के साथ अपने निर्णय लेंगे तो लाभ बढ़ता जाएगा |

मीन राशिफल :

पूर्णिमा के प्रभाव से आपकी रचनात्मकता बढ़ जाएगी, अगर आप प्रेमी की तलाश में हैं तो वो प्राप्त हो सकता है, जो लोग कलाकार हैं, खिलाड़ी हैं उनके लिए आगे बढ़ने के नये रास्ते खुलेंगे | पर किसी न किसी प्रकार का भय भी आपको परेशां करता रहेगा |

पूर्णिमा सितंबर 2024 ज्योतिष, हार्वेस्ट चंद्रमा प्रभाव, 12 राशियों पर सितंबर सुपर मून प्रभाव, september full moon date and time।

Comments

Popular posts from this blog

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Mrityunjay Sanjeevani Mantra Ke Fayde

MRITYUNJAY SANJEEVANI MANTRA , मृत्युंजय संजीवनी मन्त्र, रोग, अकाल मृत्यु से रक्षा करने वाला मन्त्र |  किसी भी प्रकार के रोग और शोक से बचाता है ये शक्तिशाली मंत्र |  रोग, बुढ़ापा, शारीरिक कष्ट से कोई नहीं बचा है परन्तु जो महादेव के भक्त है और जिन्होंने उनके मृत्युंजय मंत्र को जागृत कर लिए है वे सहज में ही जरा, रोग, अकाल मृत्यु से बच जाते हैं |  आइये जानते हैं mrityunjaysanjeevani mantra : ऊं मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः।। Om mriyunjay mahadev trahimaam sharnagatam janm mrityu jara vyadhi peeditam karm bandanah || मृत्युंजय संजीवनी मंत्र का हिंदी अर्थ इस प्रकार है : है कि हे मृत्यु को जीतने वाले महादेव मैं आपकी शरण में आया हूं, मेरी रक्षा करें। मुझे मृत्यु, वृद्धावस्था, बीमारियों जैसे दुख देने वाले कर्मों के बंधन से मुक्त करें।  Mrityunjay Sanjeevani Mantra Ke Fayde आइये जानते हैं मृत्युंजय संजीवनी मंत्र के क्या क्या फायदे हैं : भोलेनाथ दयालु है कृपालु है, महाकाल है अर्थात काल को भी नियंत्रित करते हैं इसीलिए शिवजी के भक्तो के लिए कु

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क