Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning

Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning, शिव स्वर्णमाला स्तुति अर्थ सहित, शंकराचार्य जी द्वारा रचित शिव स्तुति.  आदिगुरु शंकराचार्य जी ने शिव स्वर्णमाला स्तुति की रचना की है जिसमे भगवान शंकर की आराधना की है. इसके पाठ से भगवान शिव की कृपा से हमारा जीवन सफल हो सकता है.  Shiva Suvarnamala Stuti में भगवान शिव की महिमा का गान है. जो लोग भौतिक के साथ अध्यात्मिक सफलता चाहते हैं उनके लिए ये अति महत्त्वपूर्ण है, इसके पाठ से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.  Shiv Suvarnmala Stuti Lyrics With Hindi Meaning सुनिए YouTube में  Shiva Suvarnamala Stuti Lyrics – शिव स्वर्णमाला स्तुति ॥ शिव स्वर्णमाला स्तुति॥ अथ कथमपि मद्रसनां त्वद्गुणलेशैर्विशोधयामि भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ १ ॥ आखण्डलमदखण्डनपण्डित तण्डुप्रिय चण्डीश भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ २ ॥ इभचर्माम्बर शम्बररिपुवपुरपहरणोज्ज्वलनयन भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे तव चरणयुगम् ॥ ३ ॥ ईश गिरीश नरेश परेश महेश बिलेशयभूषण भो । साम्ब सदाशिव शंभो शंकर शरणं मे ...

Vrischik Rashi Mai Vakri Budh Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

Vakri Budh November 2024, वक्री बुध का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, बुध की उलटी चाल से किनको रहना होगा सावधान ?, किनकी बदलेगी किस्मत ?, Reverse movement of Mercury Impacts on 12 zodias.

हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और 16 दिसंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। वक्री बुध के कारण बहुत से लोगो को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और कुछ लोगो को काफी लाभ होने वाला है | 

Vakri Budh November 2024: 

बुध ग्रह का सम्बन्ध बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता, व्यापार, मित्र आदि से होता है इसी कारण जब भी गोचर कुंडली में बुध की चाल बदलती है या फिर राशि बदलती है तो इसका असर हमे सभी तरफ देखने को मिलता है | 

Vakri Budh November 2024, वक्री बुध का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, बुध की उलटी चाल से किनको रहना होगा सावधान ?, किनकी बदलेगी किस्मत ?
Vrischik Rashi Mai Vakri Budh Ka 12 Rashiyo Par Prabhav


आइये जानते हैं वृश्चिक राशि में जब बुध वक्री होंगे तो 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ?

मेष राशिफल :

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर मेष राशि के लोगो को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी साथ ही जीवनसाथी के साथ भी मन मुटाव संभव है, आपको अब जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है अन्यथा धन हानि संभव है | 

किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें अन्यथा परेशानियों में पड़ सकते हैं | 

आपके लिए अच्छी बात ये है की किसी के सहायता से आपके रुके काम पूरे हो सकते हैं, आकस्मिक रुप से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है | 

Watch Video Here

वृषभ राशिफल :

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर वृषभ राशि के लोगो को धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे, अगर आप व्यापार में हैं तो वो बढेगा, रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे |अगर आप किसी कार्य को साझदारी में शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय शुभ रहेगा | जो लोग शेयर बाजार में काम करते हैं या फिर मनोरंजन की दुनिया से जुड़े हैं उन्हें भी काफी लाभ होगा |

मिथुन राशिफल :

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर मिथुन राशि के लोगो के खर्चे बढ़ेंगे और वो भी फिजूलखर्ची ज्यादा बढ़ सकती है | पारिवारिक आयोजनों और मौज मस्ती में काफी समय दे पायेंगे | अगर आप गलत संगती से बचें रहे तो काफी परेशानियों और धन हानि से बच सकते हैं |

कर्क राशिफल :

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर कर्क राशि के लोगो के यात्राओं में वृद्धि हो सकती है | विद्यार्थियों के लिए समय काफी उत्तम रहेगा | जो लोग सलाहकारी के क्षेत्र में हैं उन्हें भी काफी लाभ होगा | जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे, प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा | 

सिंह राशिफल:

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर सिंह राशि के लोगो के आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है, आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है | नौकरी वालो के पदोन्नति के रास्ते भी खुलेंगे | जिम्मेदारियां बढ़ने से अब आप काफी व्यस्त रहेंगे | पारिवारिक आयोजनों में भी भाग लेने के मौके मिलेंगे |

कन्या राशिफल :

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर कन्या राशि के लोगो के पराक्रम में वृद्धि होगी, कार्य के सिलसिले में यात्राओ पर जाना पड़ सकता है, नाम और यश प्राप्त होने के योग बनेंगे | नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं | आप अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई नीतियाँ बना पायेंगे |

तुला राशिफल :

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर तुला राशि के लोगो के वाणी का प्रभाव बढेगा, जो लोग अध्यापन के क्षेत्र में हैं या फिर सलाहकार हैं उन्हें काफी लाभ दिखेगा | छोटे निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखने में भी धन खर्च होने के योग बनेंगे |

वृश्चिक राशिफल:

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर आपके अन्दर चंचलता बढ़ेगी, रचनात्मकता बढ़ेगी, आकस्मिक रूप से कोई बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं कामकाज को लेके | आप लोगो के लिए अच्छे मार्गदर्शक बनेंगे | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा, जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

धनु राशिफल:

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर  धनु राशि के लोग यात्राओं पर जा सकते हैं, शौक पूरे करने में ज्यादा धन कर्च हो सकता है, गलत संगती और अनैतिक कार्यो से धन हानि के योग बनेंगे अतः सावधान रहें | 

मकर राशिफल:

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर मकर राशि के लोगो के आय के स्त्रोत मजबूत होंगे, अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, जीवन में कुछ नया सीखने के लिए समय अच्छा रहेगा, धर्म और समाज सेवा के कार्यो में योगदान बढेगा | फिजूल खर्चे भी बढ़ेंगे अतः ध्यान रखें |

कुंभ राशिफल : 

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर कुम्भ राशि के लोगो को कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है पर आपको सफलता भी मिलेगी | कामकाज को लेके नए निर्णय भी लेने पड़ सकते हैं | नाम और यश प्राप्त हो सकता है |

मीन राशिफल : 

26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर उन लोगो को ज्यादा फायदा होगा जो लोग वक्ता है, प्रवचन देते हैं, सलाहकार हैं, पारिवारिक मामलो में धन अधिक खर्च हो सकता है | करीबियों के साथ से रुके काम पूरे होने के योग मजबूत होंगे |

तो इस प्रकार हमने देखा की 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर 12 राशियों पर की प्रभाव होगा | 

आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली दिखवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं |

Vakri Budh November 2024, वक्री बुध का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, बुध की उलटी चाल से किनको रहना होगा सावधान ?, किनकी बदलेगी किस्मत ?, Reverse movement of Mercury Impacts on 12 zodias.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...